प्रश्न-‘विश्व बांस दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 सितंबर
(b) 18 सितंबर
(c) 13 सितंबर
(d) 10 सितंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 18 सितंबर, 2020 को विश्वभर में ‘विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) -‘अब बांस’ (BAMBOO NOW) है।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस बांस के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा रोजमर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
- गौरतलब है कि विश्व बांस संगठन द्वारा वर्ष 2009 में बैंकाक में आयोजित 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में यह दिवस प्रतिवर्ष ‘18 सितंबर’ को मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…