प्रश्न-हाल ही में कब प्रथम ‘अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस’ मनाया गया?
(a) 20 सितंबर, 2020
(b) 18 सितंबर, 2020
(c) 16 सितंबर, 2020
(d) 15 सितंबर, 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 18 सितंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में प्रथम ‘अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस’ (International Equal Pay Day) मनाया गया।
- थीम-‘Equal Pay for Work of Equal Value’.
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रगति की धीमी रफ्तार पर चिंता जाहिर करते हुए प्रति वर्ष ‘18 सितंबर’, को इस दिवस को मनाएं जाने की घोषणा की थी।
- गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर दशकों की मुहिम और समान वेतन के लिए अनेक कानून होने के बावजूद महिलाओं को अब भी कम धन मिलता है।
- समान मूल्य के कार्य के लिए पुरुषों को मिले हर एक डॉलर पर महिलाओं को 77 सेंट्स मिलते हैं।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मौजूदा गति से आर्थिक स्तर पर लैंगिक बराबरी लाने में 257 वर्ष लग सकते हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…