विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2016 अद्यतन

प्रश्न-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UN Sustainable Development Solutions Network) द्वारा जारी ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2016 अद्यतन’ के अनुसार, विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में कौन-सा देश प्रथम स्थान पर है?
(a)डेनमार्क    (b)स्विट्जरलैंड
(c)आइसलैंड (d)नार्वे
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 मार्च, 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में ‘संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क’ (UN Sustainable Development Solution Network: SDSN) द्वारा चौथा ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2016 अद्यतन’ (World Happiness Report-2016 Update) जारी की गई।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी इस महत्वपूर्ण वार्षिक रिपोर्ट का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय संस्करण क्रमशः वर्ष 2012, 2013 तथा 2015 में जारी किया गया था।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2016 की इस सूची में 157 सदस्य देशों को शामिल किया गया है।
  • इस सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत उक्त देशों में लोगों की खुशियों के स्तर को मापने हेतु 6 महत्वपूर्ण निर्धारक कारकों (Key Factors) का प्रयोग किया गया।
  • ये निर्धारक कारक बिंदुवार निम्नवत हैं-
    (i) वास्तविक जीडीपी प्रति व्यक्ति आय (Real GDP Per Capita)
    (ii) जन्म के समय स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (Healthy Life Expectancy at Birth)
    (iii) मनचाहा जीवन जीने की स्वतंत्रता (Perceived Freedom to make life Choices)
    (iv) भ्रष्टाचार से मुक्ति (Absence of From Corruption)
    (v) संकटपूर्ण परिस्थितियों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति/संस्था की उपलब्धता अथवा सामाजिक अवलंबन (Having Someone to Count on or Social Support), तथा
    (vi) उदारता (Gonerosity)
  • इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में डेनमार्क प्रथम स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में दुनिया के शीर्ष दस देशों में डेनमार्क के बाद क्रमागत रूप से स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नार्वे, फिनलैंड, कनाडा, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा स्वीडन शामिल हैं।
  • इस सूची में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका का 13वां स्थान है, जबकि ब्रिटेन का 23वां, सिंगापुर का 22 वां तथा जापान का 53वां स्थान है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में भारत-118वें स्थान पर है तथा वह अपने पड़ोसी देशों भूटान (84वां), चीन (83वां), पाकिस्तान (92वां), नेपाल (107वां) तथा बांग्लादेश (110वां) से पीछे है।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2015 की सूची में भारत का स्थान 117वां था।
  • ध्यातव्य है कि शीर्ष 10 देशों में कोई भी एशियाई देश शामिल नहीं है।
  • सबसे प्रसन्न एशियाई देश के रूप में इस्राइल का स्थान 11वां जबकि संयुक्त अरब अमीरात का स्थान 28वां है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसारे, बुरुंडी विश्व के सबसे प्रसन्न देशों की सूची में अंतिम पायदान पर है। इसका स्थान 157वां है। सीरिया 156वें स्थान पर है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://worldhappiness.report/
http://5c28efcb768db11c7204-4ffd2ff276d22135df4d1a53ae141422.r82.cf5.rackcdn.com/HR-V1_web.pdf

One thought on “विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2016 अद्यतन”

Comments are closed.