प्रश्न-22 अप्रैल, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या था?
(a) हमारी प्रजातियों की रक्षा करें
(b) जलवायु कार्यवाही
(c) पृथ्वी के लिए जल
(d) पर्यावरण और जलवायु साक्षरता
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22 अप्रैल, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) -‘‘जलवायु कार्यवाही’’ (Climate Action) है।
- उद्देश्य- विश्वभर में प्रजातियों के तेजी से विलुप्त होने पर ध्यान आकर्षित करना है।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में मनाया गया।
- ज्ञातव्य है कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.earthday.org/earth-day-2020/