केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज हेतु निवेश को मंजूरी

Cabinet approves Rs. 15,000 Crore for India COVID-19 Emergency Response and Health System Preparedness Packag

प्रश्न- 22 अप्रैल 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज के लिए कितने करोड़ रुपए के निवेश को स्वीकृति दे दी है?
(a) 7774 करोड़ रुपए
(b) 8 हजार करोड़ रुपए
(c) 15 हजार करोड़ रुपए
(d) 20 हजार करोड़ रुपए
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के निवेश को स्वीकृति दे दी है।
  • इस स्वीकृत धनराशि का तीन चरणों में उपयोग किया जाएगा।
  • अभी के लिए तत्काल कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया (7714 करोड़ रुपए की धनराशि) का प्रावधान किया गया है।
  • शेष धनराशि मध्यावधि सहयोग (1-4 वर्ष) के तौर पर मिशन मोड में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पैकेज के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं-
  • डायग्नोस्टिक्स और कोविड-19 समर्पित उपचार सुविधाओं का विकास
  • संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण और दवाओं की केंद्रीय खरीद
  • भविष्य में महामारियों से बचाव और तैयारियों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय तथा राज्य स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूती देना और विकसित करना, इत्यादि।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1617070