विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स, 2019

World Police and Fire Games
प्रश्न-18 अगस्त, 2019 को विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स, 2019 कहां संपन्न हुए।
(a) लंदन, यू.के.
(b) चेंगडू, चीन
(c) चेन्नई, भारत
(d) पेरिस, फ्रांस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 8-18 अगस्त, 2019 के मध्य विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स, 2019 चेंगडू (CHENGDU)शहर, सिचुआन प्रांत (चीन) में संपन्न हुए।
  • विश्व के 70 से अधिक देशों के कानून प्रवर्तन, फायर-फाइटर्स, पुलिस, परिवरीक्षा, सीमा-सुरक्षा, आव्रजन और सीमा शुल्क के लगभग 10000 एथलीटों ने 60 से अधिक खेलों की 237 स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के खेल कर्मियों ने इन खेलों में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते।
  • इस द्विवार्षिक प्रतियोगिता का अगला आयोजन वर्ष 2021 में रोटरडैम, नीदरलैंड्स में किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.cpaf.org/5/

http://www.chengdu2019wpfg.com/en/withus/

https://www.dtnext.in/News/City/2019/08/20034817/1172449/TN-wins-9-gold-medals-at-World-Police-and-Fire-Games-.vpf