‘‘विश्व पशु दिवस, 2020

world animal day

प्रश्न-दुनियाभर में जानवरों के कल्याण मानकों में सुधार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष किस तारीख को ‘विश्व पशु दिवस’ का आयोजन किया जाता है?
(a) 2 अक्टूबर
(b) 3 अक्टूबर
(c) 4 अक्टूबर
(d) 5 अक्टूबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • दुनियाभर में जानवरों के कल्याण मानकों में सुधार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 4 अक्टूबर को ‘विश्व पशु दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
  • विश्व पशु दिवस की शुरुआत 1925 ई. में (तब 24 मार्च को) बर्लिन (जर्मनी) में जर्मनी के संपादक, लेखक और पशु संरक्षण कार्यकर्ता हेनरिक जिमरमैन ने की थी।
  • वर्ष 1931 से इसे प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा।
  • सभी जानवर, मानव कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। इन जानवरों के माध्यम से हमारा कार्बन एवं नाइट्रोजन चक्र संतुलित रूप से संचालित होता है।
  • इस दिन को पूरे विश्व में अलग-अलग तरीकों से अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता है।

लेखक-आलोक पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldanimalday.org.uk/about_us