प्रश्न-3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाली में दक्षिणी पोर्टल पर विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग ‘अटल सुरंग’ को देश को समर्पित किया। इस सुरंग के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अटल सुरंग की लंबाई 9.02 किमी. है।
(b) यह सुरंग वर्ष भर मनाली को लाहौल-स्फीति घाटी से जोड़ती है।
(c) यह सुरंग हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला में औसत समुद्र तल से 3000 मीटर (10,000 फीट) की ऊंचाई पर अति-आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाई गई है।
(d) इस सुरंग के चालू होने से मनाली और लेह के बीच की सड़क की दूरी 55 किमी. कम हो गई है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाली में दक्षिणी पोर्टल पर विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग ‘अटल सुरंग’ (Atal Tunnel) राष्ट्र को समर्पित किया।
- इस सुरंग की लंबाई 9.02 किमी. है।
- यह सुरंग वर्ष भर मनाली को लाहौल-स्फीति घाटी से जोड़ती है।
- इससे पूर्व बर्फबारी के कारण यह घाटी वर्ष के 6 महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाती थी।
- यह सुरंग हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला में औसत समुद्र तल से 3000 मीटर (10,000 फीट) की ऊंचाई पर अति-आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाई गई है।
- इस सुरंग के चालू हो जाने से मनाली और लेह के बीच सड़क की दूरी 46 किमी. कम हो गई है।
- इससे दोनों स्थानों के बीच लगने वाले समय में भी लगभग 4 से 5 घंटे तक की बचत होगी।
- यह सुरंग अर्ध अनुप्रस्थ वेंटिलेशन (Semi Trans Verse Ventilation), एससीएडीए नियंत्रित अग्निशमन, रोशनी और निगरानी प्रणालियों सहित अति-आधुनिक इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्रणालियों से युक्त है।
- वर्ष 2005 में इस टनल के निर्माण की अनुमानित लागत राशि लगभग 900 करोड़ रुपये थी, लेकिन लगातार होने वाली देरी से यह कार्य 3200 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है, जो अनुमानित लागत से तीन गुना से भी अधिक है।
- इस सुरंग से मनाली और केलांग के बीच की दूरी 3 से 4 घंटे कम हो जाएगी।
- प्रधानमंत्री ने इस सुरंग (टनल) में दक्षिण पोर्टल से उत्तरी पोर्टल तक यात्रा की और मुख्य सुरंग में बनाई गई आपातकालीन सुरंग का निरीक्षण किया।
- इस अवसर पर उन्होंने ‘द मेकिंग ऑफ अटल टनल’ पर एक चित्रात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में इस सुरंग की पहुंच सड़क की आधारशिला रखी थी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…