प्रश्न-5 जून, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2018 में इस दिवस की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?
(a) कनाडा
(b) इटली
(c) भारत
(d) जापान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 5 जून, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ (World Environment Day) मनाया गया।
- वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’’ (Beat Plastic Pollution) है।
- इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत को दी गई।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस संपूर्ण विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता और उससे जुड़ी कार्यवाही को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक अभियान को प्रदर्शित करता है।
- यह दिवस वर्ष 1974 से मनाया जा रहा है।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्विक समारोह को संबोधित किया।
- भारत विश्व पर्यावरण दिवस के 43वें संस्करण का आयोजक देश है।
- इस वैश्विक समारोह में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सदस्य शामिल हुए।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/environmentday/
https://www.unenvironment.org/news-and-stories/press-release/india-host-world-environment-day-2018
https://www.unenvironment.org/events/un-environment-event/world-environment-day-2018
http://www.ddinews.gov.in/national/pm-address-wed-2018-celebrations-delhi