ओमर रज्जाज

Hani Mulki

प्रश्न-हाल ही में ओमर रज्जाज किस देश के प्रधानमंत्री दिया?
(a) जॉर्डन
(b) मोजाम्बिक
(c) दक्षिण सूडान
(d) मेडागास्कर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 जून, 2018 को ओमर रज्जाज जॉर्डन के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
  • इससे पूर्व वे शिक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत थे।
  • ध्यातव्य है कि 4 जून, 2018 को जॉर्डन के प्रधानमंत्री हानी मुल्की ने अपनी सरकार के कर वृद्धि तथा अल्प व्यय संबंधी उपायों को लेकर हुए विरोध को चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • उन्होंने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंपा था।
  • गौरतलब है कि हाल ही में सरकार के आयकर कानून के एक मसौदे को मंजूरी देने और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की सिफारिशों के आधार पर नयी मूल्यवृद्धि की घोषणा करने के बाद से राजधानी अम्मान एवं कई दूसरे शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.aljazeera.com/news/2018/06/jordan-pm-hani-al-mulki-resigns-mass-protests-tax-bill-180604112844970.html
https://timesofindia.indiatimes.com/world/middle-east/embattled-jordan-pm-hani-mulki-resigns-over-tax-protests-state-media/articleshow/64451492.cms