विश्व पर्यावरण दिवस

प्रश्न – ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
(2) वर्ष 2026 में इस दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए” है।
(3) इस वर्ष इस दिवस की मेजबानी दक्षिण कोरिया को सौंपी गई है।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2)
(b) केवल (1) एवं (3)
(c) केवल (2) एवं (3)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 जून, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ (World Environment Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है- “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए”(Inspired by Nature. For Climate. For Our Future” )
  • यह दिवस संपूर्ण विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता और उससे जुड़ी कार्यवाही को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक अभियान को प्रदर्शित करता है।
  • वर्ष 2026 में इस दिवस की मेजबानी अजरबैजान को सौंपी गई है।
  • वर्ष 1973 में इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत की गई थी
  • इस सदी में वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5°C से नीचे रखने के लिए हमें 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को आधा करना होगा।
  • यदि हम अभी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो सुरक्षित मानकों से अधिक वायु प्रदूषण के संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या इस दशक के भीतर 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, और 2040 तक जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में पहुँचने वाला प्लास्टिक कचरा लगभग तीन गुना हो जाएगा।
  • क्या आप जानते हैं?
  • वर्ष 2015 से 2025 तक का समय रिकॉर्ड में दर्ज सबसे गर्म 11 वर्ष रहा है।
  • अनुमान बताते हैं कि 2050 तक सूखा (Drought) दुनिया की तीन-चौथाई से अधिक आबादी को प्रभावित कर सकता है।
  • 2050 तक वर्तमान हिमनद (Glacier) स्थलों में से एक-तिहाई स्थानों पर हिमनद पूरी तरह गायब होने की आशंका है।
  • हरित आवरण को बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रमुख पहल निम्नलिखित हैं:
  • प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (सीएएमपीए): वनों के पुनरुद्धार और पारिस्थितिक संरक्षण को मजबूत करने के लिए ‘क्षतिपूरक वनीकरण कोष अधिनियम, 2016’ के तहत इसकी स्थापना की गई है।
  • राष्ट्रीय पुनर्वनीकरण और पारिस्थितिकी विकास बोर्ड वर्ष 2020 से ‘नगर वन योजना’ (एनवीवाय) का कार्यान्वयन कर रहा है, जिसके तहत वर्ष 2020-21 से 2026-27 की अवधि के दौरान देश में 1000 नगर वन/वाटिकाएँ विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
  • अरावली ग्रीन वॉल परियोजना: इसका उद्देश्य राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में खराब हो चुके भू-भागों को पुनर्जीवित करना है।
  • इस पहल के तहत 6.31 मिलियन हेक्टेयर भूमि के जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस कार्यक्रम के तहत 435 नर्सरियां स्थापित की गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 393.24 लाख पौधे तैयार करने की है।
  • केवल वर्ष 2025 में ही लगभग 36,025 हेक्टेयर क्षेत्र को पुनर्जीवित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी
  • भारत में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्‍धित प्रमुख कानून:
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
  • जैव-विविधता संरक्षण अधिनियम, 2002
  • वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981
  • जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/environment-day

https://newsonair.gov.in/world-environment-day-being-celebrated-across-the-globe-today

https://www.moneycontrol.com/science/world-environment-day-2026-date-theme-host-significance-history-and-why-it-matters-more-this-time-article-13940816.html?utm