प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- जून, 2026 में आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम (APCNF) ने फूड प्लैनेट प्राइज-2026 जीता
- इस प्राइज की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून, 2026 में आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम (APCNF) ने फूड प्लैनेट प्राइज-2026 जीता
- यह प्राइज दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय पुरस्कार है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में स्वीडन के कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन द्वारा हुई थी
- इस पुरस्कार के विजेता को 15 लाख अमेरिकी डॉलर और प्रत्येक फाइनलिस्ट को 1,50,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किए जाते है
- यह उन कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए मान्यता देती है , जो सिंथेटिक इनपुट्स पर निर्भरता कम करती हैं और जलवायु-सहनीय कृषि को समर्थन देती हैं।
- इस पुरस्कार के लिए दुनिया भर से 1,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे।
- APCNF 19 देशों और छह महाद्वीपों की 35 पहलों की लंबी सूची में से चुने गए चार अंतिम उम्मीदवारों में शामिल था
- आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम (APCNF) के बारे में –
- 2016 में आंध्र प्रदेश के कृषि विभाग के अंतर्गत रायथु साधिकार संस्था द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर स्थानांतरित करने में मदद के लिए तैयार किया गया था।
- यह कार्यक्रम अब आंध्र प्रदेश में लगभग 18 लाख किसान परिवारों और 3,40,000 महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://foodplanetprize.org/news/tag/winner-2026/?utm_source=
https://foodplanetprize.org/news/tag/winner-2026/?utm_source