विश्व पर्यटन दिवस

World Tourism Day

प्रश्न-‘विश्व पर्यटन दिवस’ (World Tourism Day) कब मनाया जाता है?
(a) 26 सितंबर
(b) 27 सितंबर
(c) 24 सितंबर
(d) 23 सितंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 सितंबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ (World Tourism Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘सभी के लिए पर्यटन-सार्वभौम सुगमता संवर्द्धन’ (Tourism For all Promoting Universal Accessibility) था।
  • इस दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच पर्यटन की भूमिका पर जागरूकता बढ़ाना है।
  • वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में वृद्धि 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,184 मिलियन हो गयी, जिसके वर्ष 2030 तक 1.8 बिलियन होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन ने 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व उत्पन्न किया।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में 3.5-4.5 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
  • इस वर्ष आधिकारिक ‘विश्व पर्यटन दिवस’ समारोह बैंकाक, थाइलैंड में आयोजित किया गया।
  • इस दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने दिल्ली के स्मारकों, ऐतिहासिक स्थानों और धरोहर स्थल का दौरा करने के लिए विकलांग बच्चों हेतु दर्शनीय स्थल पर्यटन संबंधी एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://wtd.unwto.org/content/27-september-world-tourism-day-0
http://www.un.org/en/events/tourismday/