विश्व जूनोसिस दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘विश्व जूनोसिस दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 4 जुलाई (b) 8 जुलाई
(c) 6 जुलाई (d) 7 जुलाई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 जुलाई, 2026 को ‘विश्व जूनोसिस दिवस’(World Zoonoses Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य — जूनोसिस के बारे में लोगों को जागरूक करना साथ ही ऐसी बीमारियां जो जानवरों से मनुष्यों में फैल सकती हैं, के बारे में निवारक और नियंत्रण उपायों के बारे में जागरूक करना।
  • यह दिवस लुई पाश्चर के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • जिन्होंने 6 जुलाई, 1885 को एक जूनोटिक बीमारी, रेबीज का पहला सफल टीका लगाया था।
  • जूनोसिस के बारे में — यह एक संक्रामक रोग है।
  • इनका संक्रमण जानवरों से मनुष्यों में होता है, जैसे-रेबीज, एंथ्रेक्स इन्फ्लूएंजा (एच 1 एन 1 और एव5 एन 1), निपाह, कोविड-19, ब्रुसेलोसिस और तपेदिक।
  • ये रोग बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी और कवक, फफूंद सहित विभिन्‍न रोगजनकों के कारण होते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fao.org/one-health/resources/events/world-zoonoses-day/en?