प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 6 – 8 जुलाई, 2026 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर रहे।
  2. इस यात्रा के दौरान नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ प्रदान किया गया ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 6 – 8 जुलाई, 2026 के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री श्री मोदी का जकार्ता में राष्ट्रपति भवन – इस्ताना मर्देका में समारोह पूर्वक स्वागत किया गया।
  • इसके बाद राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।
  • इंडोनेशियाई संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष डॉ. पुआन महारानी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री ने इंडोनेशियाई संसद को संबोधित किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने योग्याकार्ता (जोग्जा) में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य का उद्घाटन किया।
  • 9वीं शताब्दी में निर्मित प्रंबानन मंदिर, इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर और दक्षिणपूर्व एशिया की उत्कृष्ट स्थापत्य कला कृतियों में से एक है।
  • मूल रूप इस परिसर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित 240 छोटे-बड़े मंदिर हैं।
  • इसमें पत्थरों पर रामायण के दृश्य उकेरे गये हैं।
  • मंदिर परिसर में आज भी रामायण का मंचन किया जाता है।
  • दोनों नेताओं ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय द्वारा नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में भी भाग लिया
  • इस यात्रा के दौरान नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग रिपब्लिक इंडोनेशिया आदिपूर्ण’ प्रदान किया गया ।
  • उन्हें यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व और असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने 7 जुलाई, 2026 को जकार्ता के इस्ताना मर्देका में द्विपक्षीय वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की।
  • इसमें राजनीतिक जुड़ाव, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, समुद्री सहयोग, व्यापार एवं निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, औषधि, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, युवा आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के साथ ही परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर बातचीत हुई।
  • प्रमुख समझौता ज्ञापन/समझौते इस प्रकार है –
    1.शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और उपयोग के क्षेत्र में सहयोग संबंधी ढांचागत समझौते का विस्तार
    2.चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए सीडीएससीओ और बीपीओएम के बीच समझौता ज्ञापन
    3.खनिज और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
    4.कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
    5.समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन और कार्यान्वयन समझौते का विस्तार
    6.राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच समझौता ज्ञापन
    7.दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
    8.अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर समझौता ज्ञापन
    9.स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर कार्यान्वयन समझौता
    10.भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और जनरल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडोनेशिया (केपीयू) के बीच समझौता ज्ञापन
    11.ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली पर सहयोग
    12.वायु से वायु मिसाइल सहयोग समझौता
    13.इंडोनेशिया में स्टेनलेस स्टील स्लैब निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) और पं. क्राकाटाऊ स्टील के बीच रणनीतिक संयुक्त उद्यम
    14.नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (एनएफटीडीसी), मिडवेस्ट लिमिटेड और पीटी पर्मिनास के बीच रेयर अर्थ मैगनेट के विकास पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)
  • इस यात्रा के दौरान प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार –
    1.योग्याकार्ता के प्रंबानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की ओर से सहायता
    2.आईएफसी-आईओआर में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती
    3.इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले डीडब्ल्यूआर 162 गेहूं के बीजों की आपूर्ति
    4.“टैगोर-देवंतारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष” का स्मरणोत्सव
    5.सिंघासरी एसईजेड, इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर शाखा परिसर की स्थापना
    6 .भारत में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) आर्किटेक्चर पर आधारित इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (आईओएन) का शुभारंभ

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/all-media?dtl/41413/IndiaIndonesia_Joint_Statement_on_the_State_Visit_by_Prime_Minister_of_India_to_Indonesia_July_06__08_2026

https://www.pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D-1183

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2282235&reg=48&lang=2

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-conferred-bintang-adipurna-of-the-republic-of-indonesia-the-highest-civilian-award-of-the-nation-by-the-president-of-indonesia