विश्व चगास रोग दिवस

प्रश्न-हाल ही में कब तीसरा विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया?
(a) 10 अप्रैल
(b) 15 अप्रैल
(c) 14 अप्रैल
(d) 8 अप्रैल
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 अप्रैल‚2022 को संपूर्ण विश्व में तीसरा विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया।
  • उद्देश्य-चोगा रोग (कीड़ों द्वारा होने वाले रोगों और साइलेंट रोगों) के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • उल्लेखनीय है कि 24 मई‚2019 को विश्व स्वास्थ्य सभा में इस दिवस को मनाने को मंजूरी मिली थी।
  • इस बीमारी का नाम डॉक्टर कार्लोस रिबेरो जस्टिनियानो चगास के नाम पर रखा गया है।
  • उन्होंने 14 अप्रैल‚1909 को ब्राजील में इस बीमारी के पहले रोगी का उपचार किया था।
  • चगास एक संक्रामक रोग है‚ जो ट्रीयाटोमाइन कीट के मल में पाए जाने वाले परजीवी की वजह से होता है।
  • यह दिवस पहली बार वर्ष 2020 को मनाया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://www.who.int/news/item/14-04-2022-world-chagas-disease-day-bringing-a-forgotten-disease-to-the-fore-of-global-attention