कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार- 2021

प्रश्न- 13 अप्रैल,2022 को किसे व्यक्तिगत श्रेणी में कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार,2021 प्रदान किया गया?
(a) डा. भूषण कुमार
(b) डा. नेहा चटर्जी
(c) डा. राजीव कुमरा
(d) डा. सुदीप बंधोपाध्याय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 अप्रैल,2022 को उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डा. भूषण कुमार (व्यक्तिगत श्रेणी) को तथा सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट गुजरात (संस्थागत श्रेणी) को कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया ।
  • इन्हें यह पुरस्कार कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने और पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह वार्षिक पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेश द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों व संगठनों को प्रदान किया जाता हैं, जिन्होंने कुष्ठ रोग और इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से लड़ने के लिए अथक प्रयास किया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिक-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1816505