प्रश्न-विश्व गठिया (Arthritis) दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 11 अक्टूबर
(b) 12 अक्टूबर
(c) 5 अक्टूबर
(d) 8 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- विश्व गठिया दिवस हर साल 12 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।
- इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1996 में अर्थराइटिस और रूमेटिजम इंटरनेशनल (ARI) द्वारा की गई थी।
- इस दिवस का उद्देश्य Rheumatic और मस्कुलोस्केलेटल रोगों (RMD) से पीड़ित लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- अर्थराइटिस का सबसे आम प्रकार है ऑस्टियोअर्थराइटिस।
- विटामिन सी का सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या में राहत मिल सकती है।
- विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर में होने वाले ज्वॉइंट्स-पेन को रोकने में मदद करने के साथ-साथ हड्डियों के दर्द और थकान को कम करने में लाभदायक माने जाते हैं।
लेखक-पंकज पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…
http://blog.arthritis.org/living-with-arthritis/world-arthritis-day-2020/#more-2081