विश्व खाद्य भारत-2017

World Food India 2017

प्रश्न-विश्व खाद्य भारत-2017 के संबंध में कौन सा-तथ्य सही नहीं हैं-
(a) इसका आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया।
(b) इसमें सहभागी देश जर्मनी, जापान और नीदरलैंड थे।
(c) फोकस देश इटली और न्यूजीलैंड थे।
(d) इस महोत्सव के दौरान 918 किलो खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3-5 नवंबर, 2017 के मध्य विश्व खाद्य भारत-2017 (World Food India-2017) विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • यह कार्यक्रम केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल के दिशा-निर्देश के तहत खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने निवेश बंधु (http:/foodprocessingindia.co.in) पोर्टल या इन्वेस्टर फ्रेंड का शुभारंभ किया।
  • इस पोर्टल पर केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियां तथा खाद्य प्रसंस्करण प्रक्षेत्र के अंतर्गत दी जा रही रियायतों की जानकारी उपलब्ध होगी।
  • यह व्यवसायियों, किसानों, व्यापारियों, प्रसंस्करण से जुड़े लोगों और लॉजिस्टिक संचालकों हेतु एक साझा मंच होगा।
  • फूड स्ट्रीट प्रदर्शनी विशेष तौर पर शेफ संजीव कपूर द्वारा तैयार की गई थी।
  • इसमें भारतीय मसालों और अन्य खाद्य सामग्रियों का उपयोग करके खाने-पीने की चीजों को प्रदर्शित किया गया।
  • इस प्रदर्शनी में 22 देशों और घरेलू कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली 800 कंपनियों ने भागीदारी की।
  • विश्व खाद्य भारत-2017 में सहभागी देश-जर्मनी, जापान और डेनमार्क रहे।
  • फोकस देश-इटली और नीदरलैंड
  • विश्व खाद्य भारत-2017 के उद्घाटन दिवस में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल की उपस्थिति में 68,000 करोड़ रुपये की राशि के समतुल्य 13 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए।
  • इस महोत्सव के दौरान 4 नवंबर, 2017 को 918 किलो खिचड़ी बना कर विश्व रिकार्ड बनाया गया।
  • इसका उद्देश्य भारतीय व्यंजन को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाना है।
  •  इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय व्यंजन पर एक स्मारक टिकट एवं कॉफी टेबल बुक भी जारी किया।
  • इस कार्यक्रम में 60 वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और 60 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी को।
  • इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना था।
  • ज्ञातव्य है कि खाद्य प्रसंस्करण मेक इन इंडिया के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है जिसमें 100 प्रतिशत एफडीआई है।
  • भारतविश्व में खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • भारत का विश्व में फल, सब्जी, चावल, गेहूं व मछली के उत्पादन के क्षेत्र में दूसरा तथा दूध उत्पादन में पहला स्थान है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173216
https://www.ndtv.com/food/world-food-india-2017-5-highlights-of-the-fair-1770255
https://www.thequint.com/videos/news-videos/918-kg-of-khichdi-sets-guinness-world-record