विश्व खाद्य कार्यक्रम के नए कार्यकारी निदेशक

UN appoints David Beasley to head World Food Programme

प्रश्न-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने किसे विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया?
(a) डोनाल्ड टस्क
(b) अनिल बाधवा
(c) डेविड बियस्ली
(d) मेलिंडा गेट्स
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 मार्च, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने अमेरिका के डेविड बियस्ली (David Beasley) को विश्व खाद्य कार्यक्रम का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह एरथरिन कजन (Ertharin Cousin) का स्थान लेंगे, जिनका 5 वर्षों का कार्यकाल 4 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
  • डेविड बियस्ली वर्ष 1995 से 1999 तक अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना राज्य के गवर्नर थे।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायक शाखा है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय रोम (इटली) में है।
  • यह 80 देशों में प्रतिवर्ष लगभग 80 मिलियन लोगों को खाद्य सहायता उपलब्ध कराती है।

संबंधित लिंक
https://www.wfp.org/news/news-release/wfp-executiveboard-welcomes-appointment-david-beasley-new-head
https://www.un.org/sg/en/content/sg/personnel-appointments/2017-03-29/mr-david-beasley-united-states-executive-director-world