विश्व क्षय रोग दिवस

प्रश्न- ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ (World T.B. Day) कब मनाया जाता है?
(a) 22 मार्च
(b) 21 मार्च
(c) 24 मार्च
(d) 26 मार्च
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 मार्च, 2015 को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ (World T.B. Day) विश्व भर में मनाया गया।
  • वर्ष 2015 में ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ का मुख्य विषय (Theme) “Reach the 3 Million : Reach, Treat, Cure Everyone” था।
  • उल्लेखनीय है कि‘विश्व क्षय रोग दिवस’क्षय रोग से संबंधित समस्याओं और समाधान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और दुनिया भर में क्षय रोग नियंत्रण के प्रयासों का समर्थन करने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्ष 2013 में 90 लाख लोग क्षय रोग से ग्रसित हुए, जिनमें से 15 लाख लोगों की मृत्यु हुई।
  • भारत में करीब 20 लाख लोग इस बीमारी के शिकार हैं।
  • ज्ञातव्य हो कि‘विश्व क्षय रोग दिवस’वर्ष 1982 में क्षय रोग बेसिलस की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच के जन्म दिवस पर 24 मार्च को मनाया जाता है।
  • क्षय रोग माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (Mycobacterium Tuberculosis) की वजह से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.who.int/campaigns/tb-day/2015/event/en/
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=0
http://pib.nic.in/newsite/hindifeature.aspx?relid=34760
http://en.wikipedia.org/wiki/World_Tuberculosis_Day