प्रश्न-‘विश्व कैंसर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 3 फरवरी
(b) 8 फरवरी
(c) 4 फरवरी
(d) 1 फरवरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 4 फरवरी, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस के अभियान का मुख्य विषय (Theme)-“I Am and I Will” है।
- यह दिवस विश्व कैंसर घोषणा (World Cancer Declaration) के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए ‘अंतराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा स्थापित किया गया था।
- यूआईसीसी की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
- यह संपूर्ण विश्व में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और चिकित्सा अनुसंधान में सहायता एवं मरीजों के हितों का ख्याल रखने वाला संगठन है।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग के बारे में जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है।
- ज्ञातव्य है कि इस दिवस की स्थापना 4 फरवरी, 2000 को पेरिस में न्यू मिलेनियम के लिए कैंसर के विरुद्ध विश्व सम्मेलन में पेरिस चार्टर द्वारा की गई थी।
- वैश्विक स्तर पर कैंसर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldcancerday.org/?gclid=EAIaIQobChMIvsn9ysK85wIVAmoqCh2DiwyJEAAYASAAEgLJoPD_BwE
https://www.uicc.org/what-we-do/convening/world-cancer-day