प्रश्न-3 फरवरी, 2020 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और जिलों को पुरस्कार प्रदान किया। इसमें एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में किस राज्य को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) केरल
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 3 फरवरी, 2020को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और जिलों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) पुरस्कार प्रदान किया।
- इसमें एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को इस योजना की शुरुआत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की श्रेणी में पहला पुरस्कार मध्य प्रदेश को प्रदान किया गया।
- जबकि दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार क्रमशः आंध्र प्रदेश एवं हरियाणा को प्रदान किया गया।
- इसी श्रेणी में एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में दादर एवं नगर हवेली को पहला स्थान, हिमाचल प्रदेश को दूसरा और चंडीगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जिला स्तर पुरस्कारों में पहला स्थान मध्य प्रदेश के इन्दौर, दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश के कुर्नूल और तीसरा स्थान असम के दक्षिण सलमारा मनकाचार को हासिल हुआ।
- एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के जिलों में पहला स्थान मिजोरम के सेरक्षिप और दूसरा स्थान हिमाचल प्रदेश में ऊना को और तीसरा स्थान पुडुचेरी को प्राप्त हुआ।
- उल्लेखनीय है कि ‘PMMVY’ मातृत्व लाभ कार्यक्रम है, जो 1 जनवरी, 2017 से देश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है।
- इस योजना के तहत मातृत्व और बाल स्वास्थ्य से संबंधित शर्तों को पूरा करने की शर्त पर परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के बैंक/पोस्ट ऑफिस खाते में 5000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि सीधे ही उपलब्ध कराई जाती है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…