विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की फोर्ब्स सूची-2016

The World's Most Powerful People 2016

प्रश्न-14 दिसंबर, 2016 को फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की नवीनतम सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) डोनाल्ड ट्रंप
(b) एंजेला मर्केल
(c) व्लादिमीर पुतिन
(d) नरेंद्र मोदी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 दिसंबर, 2016 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘फार्ब्स’ द्वारा विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों (The World’s Most Powerful People) की सूची-2016 जारी की गई।
  • इस सूची में कुल 74 व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
  • वर्ष 2009 में पहली बार जारी की गई इस महत्वपूर्ण सूची का यह आठवां वार्षिक संस्करण है।
  • सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार चौथी बार विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
  • जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल तीसरे, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चौथे तथा रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप फ्रांसिस पांचवें स्थान पर हैं।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि गतवर्ष भी उन्हें इस सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ था।
  • सूची में शामिल एक अन्य भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को 38वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 48वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि गत वर्ष वह इस सूची में तीसरे स्थान पर थे।
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा में इस सूची में 13वें स्थान पर हैं।
  • सूची में भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को 51वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में सबसे कम उम्र के व्यक्ति फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग दसवें स्थान पर हैं।
  • इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी को सूची में 57वां स्थान प्राप्त हुआ है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/davidewalt/2016/12/14/the-worlds-most-powerful-people-2016/#45fd658368d8
http://www.forbes.com/powerful-people/list/