विश्व का सबसे ऊंचा होटल

world's tallest hotel

प्रश्न-हाल ही में विश्व का सबसे ऊंचा होटल (गेवोरा होटल) कहां खोला गया?
(a) दुबई
(b) गुआंगझोऊ
(c) शेनझेन
(d) हांगकांग
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 फरवरी, 2018 को दुबई में नवनिर्मित विश्व का सबसे ऊंचा होटल (गेवोरा होटल) खोला गया।
  • यह होटल शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास स्थित है।
  • इस होटल की ऊंचाई लगभग 356 मीटर है।
  • इससे पूर्व विश्व का सबसे ऊंचा होटल दुबई में ही स्थित जेडब्ल्यू मैरियट मारक्विस (JW Marriott Marquis) था।
  • गेवोरा होटल 75 मंजिला है जिसमें 528 कमरे हैं।
  • यह होटल माजिद अल अतर समूह द्वारा स्थापित किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (ऊंचाई 830 मीटर) दुबई में ही स्थित है।

संबंधित लिंक
https://economictimes.indiatimes.com/news/international/world-news/gevora-the-worlds-tallest-hotel-opens-in-dubai/location/slideshow/62882152.cms
https://edition.cnn.com/travel/article/worlds-tallest-hotel-dubai/index.html