विश्व का पहला स्वायत्त पॉड्स

world’s first ‘autonomous pods’

प्रश्न-हाल ही में दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) द्वारा वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में विश्व के पहले स्वायत्त पॉड्स के पहले परीक्षण की शुरूआत की गई। प्रत्येक पॉड की औसत गति क्या है?
(a) 15 किमी./घंटा
(b) 20 किमी./घंटा
(c) 25 किमी./घंटा
(d) 35 किमी./घंटा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 फरवरी, 2018 को दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) द्वारा वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में विश्व के पहले स्वायत्त पाड्स के पहले परीक्षण की शुरूआत की गई।
  • स्वायत्त पॉड्स (Pods) को नेक्स्ट फ्यूचर ट्रांसपोर्टेशन (यूएस आधारित) के सहयोग से लांच किया गया है।
  • यह पॉड्स समर्पित लेनों में लघु और मध्यम दूरी यात्रा हेतु तैयार किए गए हैं।
  • ये अलग-अलग पॉड्स 15 सेकंड के भीतर जुड़ सकते हैं और एक अलग बस का रूप ले सकते हैं।
  • इन्हें अलग होने में 5 सेकंड का समय लगता है।
  • अलग होने और जुड़ने की प्रक्रिया के लिए इन पॉड्स में कैमरा और इलेक्ट्रोमैकेनिकल टेक्नोलॉजी स्थापित है जिसे पॉड्स के गतिमान होने पर एक्टिवेट किया जा सकता है।
  • आरटीए के अनुसार प्रत्येक पॉड की औसत गति 20 किमी. प्रति घंटा है।
  • इसकी लंबाई 2.87 मीटर, चौड़ाई 2.24 मीटर और ऊंचाई 2.82 मीटर है।
  • इसका वजन लगभग 1500 किग्रा. है।
  • यह 10 राइडर्स (सवारों) को ले जाने में सक्षम है।
  • स्वायत्त पॉड बैटरी से युक्त है जिससे यह तीन घंटे तक संचालित होता है।
  • इस बैटरी को मात्र छह घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

संबंधित लिंक
http://gulfnews.com/news/uae/transport/rta-tests-world-s-first-autonomous-pods-1.2171709