प्रश्न-विश्व के पहले होलोग्राफिक लचीले स्मार्टफोन ‘होलेफ्लेक्स’ का विकास किस संस्था ने किया है?
(a) क्वीन्स यूनिवर्सिटी
(b)हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
(c) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
(d)कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 मई, 2016 को कनाडा के क्वीन्स यूनिवर्सिटी के ह्यूमन मीडिया लैब (Human Media Lab) के शोधकर्त्ताओं ने विश्व के पहले होलोग्राफिक लचीले स्मार्टफोन (Holographic Flexible Smartphone) ‘होलोफ्लेक्स’ (Holoflex) का विकास किया।
- होलोफ्लेक्स एक साथ कई उपयोगकर्ताओं के लिए गति लंबन (Motion Parallax) और स्टीरियोस्कोपी (Stereoscopy) के साथ त्रिविमीय (3D) इमेज (image) का प्रतिपादन करने में सक्षम है।
- फोन पर 3डी इमेज देखने के लिए किसी विशेष चश्मे या अन्य सहायक उपकरण की आवश्यकता नहीं है।
- होलोफ्लेक्स 1920×1080 के उच्च स्पष्टता (Ligh Definition) का फ्लेक्सिबल आर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड (Flexille Organic Light Emitting Diode Foled) टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
- एक विशेष दृष्टिकोण (Viewpoint) से वस्तु का पूर्ण त्रिविमीय चित्र देखने के लिए छवियों को 12 पिक्सेल का विस्तृत वृत्तीय ब्लाक प्रदान किया गया है।
- उपयोगकर्ता फोन को घुमाकर 160×104 रिजोल्यूशन (Resolution) की इमेज का अवलोकन सरलता से कर सकते हैं।
- होलोफ्लेक्स बेंड सेंसर (Bend Snsor) से लैस है।
- इसमें क्वालकाम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragan) के 1.5 गीगाहर्ट्ज (1.5 GHZ) के 810 प्रोसेसर लगे हैं और इसकी मेमोरी 2 जीबी (2GB) है।
- शोधकर्ताओं ने स्मार्टफोन का अनावरण 9 मई 2016 को कैलिफोर्निया के सैन जोस में ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (Human Computer Interaction) सम्मेलन में किया।
- उल्लेखनीय है कि क्वीन्स यूनिवर्सिटी की ह्यूमन मीडिया लैब (Human Media Lab) कनाडा के ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन के प्रमुख प्रयोगशालाओं में से एक है।
- होलोफ्लेक्स के शोध (Research) में इमर्जन कनाडा इंक (Immersion Canada Ink) और नेचुरल साइंसेस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च काउंसिल ऑफ कनाडा (Natural Sciences and Engineering Research Council of Canada) ने सहयोग किया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.hml.queensu.ca/blog/holoflex
http://spectrum.ieee.org/tech-talk/consumer-electronics/gadgets/holoflex-a-flexible-smartphone-with-a-holographic-display