विश्व का पहला स्वायत्त समुद्री जहाज निर्माण एवं प्रणाली केंद्र

प्रश्न – – विश्व के पहले स्वायत्त समुद्री जहाज निर्माण एवं प्रणाली केंद्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह केंद्र आंध्र प्रदेश के जुव्वलादिन्ने फिशिंग हार्बर में स्थापित किया जा रहा है।
  2. इसका निर्माण सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है।
  3. यह केवल पारंपरिक मानव-संचालित जहाजों के निर्माण पर केंद्रित होगा।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 मार्च 2026 को सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने आंध्र प्रदेश के जुव्वलादिन्ने (Juvvaladinne) फिशिंग हार्बर में विश्व के पहले स्वायत्त समुद्री जहाज निर्माण एवं प्रणाली केंद्र की आधारशिला रखी।
  • इस परियोजना का शिलान्यास आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश द्वारा किया गया।
  • यह केंद्र लगभग 29.58 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है।
  • इसमें वॉटरफ्रंट एक्सेस (Waoterfront access) उपलब्ध होगा, जिससे जहाजों का निर्माण, परीक्षण और तैनाती संभव होगी।
  • यह केंद्र मानवरहित सतही पोतों (यूएसवी), स्वायत्त जलमार्ग वाहनों (एयूवी), बुद्धिमान नेविगेशन प्रणालियों, समुद्री सेंसर और संचार नेटवर्क, और स्वायत्त संचालन के लिए कमांड-एंड-कंट्रोल प्लेटफॉर्म जैसे प्लेटफार्मों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • ये प्रौद्योगिकियां समुद्री प्रणालियों को न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ संचालित करने में सक्षम बनाएंगी, जिससे दक्षता, सुरक्षा और परिचालन क्षमताओं में वृद्धि होगी।
  • स्मार्ट विनिर्माण प्रौद्योगिकियां स्वचालित वेल्डिंग, कटिंग, पेंटिंग और असेंबली के लिए रोबोटिक फैब्रिकेशन सिस्टम के माध्यम से शिपयार्ड की परिचालन क्षमताओं को और मजबूत करेंगी।
  • इसके अलावा, रोबोट और स्वचालित निर्देशित वाहनों (एजीवी) का उपयोग करके सामग्री की स्वायत्त हैंडलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जो यार्ड में घटकों का परिवहन करते हैं।
  • यह सुविधा विशेष घटकों और अतिरिक्त पुर्जों के तीव्र उत्पादन के लिए एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3डी प्रिंटिंग) का भी उपयोग करेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/defence/news/indian-company-lays-foundation-of-worlds-1st-autonomous-maritime-shipbuilding-centre-in-andhra/articleshow/129522231.cms