डेसिडुस्टैट (Desidustat)

प्रश्न – हाल ही में समाचारों में रही डेसिडुस्टैट (Desidustat) दवा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. यह एक मौखिक हाइपोक्सिया-प्रेरित कारक-प्रोलाइल हाइड्रॉक्सिलेज अवरोधक (HIF-PHI) है।
  2. यह सीधे लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती है, बिना किसी हार्मोन के मध्यस्थता के।
  3. यह शरीर में एरिथ्रोपोइटिन के उत्पादन को बढ़ाकर एनीमिया के उपचार में सहायक होती है।
  4. इसे विशेष रूप से क्रॉनिक किडनी रोग (CKD) से जुड़े एनीमिया के उपचार हेतु विकसित किया गया है।
    उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1, 3 और 4
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 2
    (d) सभी कथन सही
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 14 मार्च, 2026 में ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसकी नवोन्मेषी दवा, डेसिडुस्टैट (Desidustat), को चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन (एनएमपीए) से क्रॉनिक किडनी रोग (सीकेडी) से जुड़े एनीमिया के उपचार के लिए मंजूरी मिल गई है।
  • इससे पहले ज़ाइडस ने चाइना मेडिकल सिस्टम होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सीएमएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ एक विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया था।
  • 20 जनवरी, 2020 को हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत, सीएमएस को मुख्य भूमि चीन, हांगकांग, मकाऊ और ताइवान सहित पूरे ग्रेटर चीन में डेसिडुस्टैट के विकास, पंजीकरण, निर्माण और व्यावसायीकरण के अधिकार प्राप्त हुए थे।
  • डेसिडुस्टैट एक मौखिक हाइपोक्सिया-प्रेरित कारक-प्रोलाइल हाइड्रॉक्सिलेज अवरोधक (HIF-PHI) है।
  • यह दवा एरिथ्रोपोइटिन के उत्पादन को उत्तेजित करके और शरीर में आयरन की उपलब्धता में सुधार करके, जीर्ण गुर्दा रोग से पीड़ित रोगियों में एनीमिया के उपचार में सहायक होती है।
  • जीर्ण गुर्दा रोग के रोगियों में एनीमिया एक आम जटिलता है क्योंकि खराब गुर्दे लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं कर पाते हैं।
  • ज़ाइडस कंपनी भारत में पहले से ही डेसिडुस्टैट को ऑक्सिमिया ब्रांड नाम से बेच रही है।
  • वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से, इस दवा का उपयोग देश में 100,000 से अधिक क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) रोगियों के इलाज के लिए किया जा चुका है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.genome.gov/genetics-glossary/Translation