प्रश्न – दिसंबर ,2025 में विश्व का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध किस देश में लागू हुआ ?
(a) कनाडा (b) ऑस्ट्रेलिया
(c) जापान (d) सिंगापुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर, 2025 में विश्व का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया में लागू हुआ।
- इसके अंतर्गत 16 साल से कम आयु के लाखों बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।
- नए कानून के अंतर्गत इंस्टाग्राम, फेसबुक, थ्रेड्स, एक्स, स्नैपचैट, किक, ट्विच, टिकटॉक, रेडिट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म अब किशोरों के लिये ब्लॉक रहेंगे।
- नियम तोड़ने पर माता-पिता और बच्चों को सजा नहीं होगी, लेकिन किसी भी उल्लंघन के लिए टेक कंपनियों पर 3 करोड़, 20 लाख डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/hi/australia-bans-social-media-use-for-people-under-16