मानव अधिकार दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 10 दिसंबर‚ 2025 को विश्वभर में ‘मानव अधिकार दिवस’ मनाया गया।
  2. इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय है- ‘Human Rights, Our Everyday Essentials’ है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 10 दिसंबर‚ 2025 को विश्वभर में ‘मानव अधिकार दिवस’ (Human Rights Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का मुख्य विषय है- ‘Human Rights, Our Everyday Essentials’ है
  • उद्देश्य: मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • गौरतलब है कि 10 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा’ को स्वीकार किया गया था।
  • भारत में मानव अधिकारों की रक्षा हेतु मानव अधिकार अधिनियम, 1993 के तहत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है।
  • वर्तमान में न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/human-rights-day