प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 7 अक्टूबर (b) 9 अक्टूबर
(c) 5 अक्टूबर (d) 4 अक्टूबर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अक्टूबर‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कपास दिवस’ (World Cotton Day) मनाया जाता है।
- इस दिवस का मुख्य विषय है – ‘Cotton for Good: Building Prosperity Through Trade, Transformation and Partnership’
- इस वर्ष इस दिवस का मेजबान देश उज्बेकिस्तान है .
- उल्लेखनीय है कि इस दिवस को मनाने की पहल वर्ष 2019 में हुई थी।
- जब उप+सहारा अफ्रीका में चार कपास उत्पादकों+बेनिन‚ बुर्किना फासो‚ चाड और माली‚ जिन्हें कॉटन फोर के नाम से जाना जाता है‚ ने प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर को इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव विश्व व्यापार संगठन को दिया था।
कपास हमारे कपड़ों में सबसे आम कपड़ों में से एक है। - यह प्राकृतिक कपड़ा दुनिया भर में एक जीवन बदलने वाला उत्पाद है जो लगभग 2.4 करोड़ उत्पादकों (जिनमें से लगभग आधी महिलाएँ हैं) को रोज़गार देता है
- यह 5 महाद्वीपों के 80 देशों के 10 करोड़ से ज़्यादा परिवारों को लाभ पहुँचाता है।
- क्या आप जानते हैं?
- एक टन कपास औसतन 5 लोगों को साल भर रोज़गार प्रदान करता है, अक्सर कुछ सबसे गरीब इलाकों में।
- कपास+आधारित रेशे 3D प्रिंटरों के लिए आकर्षक होते हैं क्योंकि ये ऊष्मा का अच्छा संचालन करते हैं, गीले होने पर ज़्यादा मज़बूत हो जाते हैं, और लकड़ी जैसी सामग्रियों की तुलना में ज़्यादा मापनीय होते हैं।
- वस्त्र और परिधानों में इस्तेमाल होने वाले इसके रेशे के अलावा, कपास से खाद्य उत्पाद भी बनाए जा सकते हैं, जैसे खाद्य तेल और बीज से पशु आहार।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…