‘विश्व कछुवा दिवस’

प्रश्न-‘विश्व कछुवा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 मई
(b) 28 मई
(c) 23 मई
(d) 25 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई, 2021 को संपूर्ण विश्व में विश्व कछुवा दिवस (World Turtle Day) मनाया गया।
  • यह दिवस अमेरिकन टॉरटॉयज रेस्क्यू (गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह दिवस कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरुकता हेतु मनाया जाता है।
  • कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।
  • जीव-वैज्ञानिकों के अनुसार, कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इसलिए स्वयं को बचा सके क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
  • अंटार्कटिका को छोड़कर ये लगभग विश्व के सभी महाद्वीपों में पाये जाते हैं।
  • बोग कछुए जो कि लंबाई में 4 इंच के होते हैं, सबसे छोटे कछुए होते हैं।
  • लेदरबैक सी कछुए (वजन लगभग 1500 पाउंड) सभी कछुओं में सबसे बड़ा होता है।
  • भारत में असम राज्य के दीमा हसाओ में स्थित हेजोंग झील (जिसे कछुआ झील के नाम से जाना जाता है) में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।
  • इसके अलावा इस झील में हिल टेर्रपिन्स प्रजाति के दुर्लभ कुछए भी पाए जाते हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/information/story/world-turtle-day-2021-date-history-significance-and-quotes-1805898-2021-05-23

https://www.news18.com/news/lifestyle/world-turtle-day-2021-significance-theme-quotes-and-images-to-spread-awareness-3766970.html