मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना

प्रश्न-17 मई‚ 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए कितनी राशि के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की?
(a) 10 करोड़ रुपये
(b) 15 करोड़ रुपये
(c) 20 करोड़ रुपये
(d) 25 करोड़ रुपये
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई‚ 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
  • ज्ञातव्य है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई थी।
  • यह योजना सिर्फ उन छात्र-छात्रों को आच्छादित करती है‚ जिन्हें वर्तमान में मौजूद किसी अन्य योजना से किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति नहीं मिलती है।
  • इस योजना के तहत विद्यार्थियों को दस माह के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • इसमें कक्षा 1 से 4 तक के लिए 50 रुपये प्रतिमाह (कुल 500 रुपये)‚ कक्षा 5 से 6 के लिए 100 रुपये प्रतिमाह (कुल 1000 रुपये) और कक्षा 7-8 के लिए 150 रुपये (1500 रुपये वार्षिक) विद्यार्थियों को दी जाती है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dailypioneer.com/2021/state-editions/cm-approves-rs-700-cr-for-salary-of-hs-teachers–staff.html