प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसे बैंक्स बोर्ड ब्यूरो में अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी?
(a) एच.एन.सिनौर
(b) रूपा कुदवा
(c) अनिल के.खंडेलवाल
(d) विनोद राय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 28 फरवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग के तहत बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (BBB) में पूर्व नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को अध्यक्ष के रूप में मंजूरी दी।
- इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व प्रबंध निदेशक अनिल के. खंडेलवाल, आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व संयुक्त प्रबंध निदेशक एच.एन. सिनौर तथा क्रिसिल की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपा कुदवा को सदस्य के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी गयी।
- इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों की कार्यावधि अधिसूचना जारी होने की तिथि से या आगे जब तक कोई आदेश जारी नहीं हो जाता (जो भी पहले लागू हो) उस तिथि से दो वर्षों की अवधि के लिए होगी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136968
http://www.thehindu.com/business/Industry/former-comptroller-and-auditor-general-cag-vinod-rai-appointed-as-the-first-chairman-of-banks-board-bureau/article8292262.ece