दिनेश शर्मा

Dinesh Sharma

प्रश्न-हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष चुने गये?
(a) अरविंद पनगढ़िया
(b) दिनेश शर्मा
(c) अरविंद सुब्रमण्यम
(d) जी. मोहन रेड्डी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2016 को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव दिनेश शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) की संचालन परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • उन्हें 17-18 फरवरी, 2016 को इटली स्थित रोम में आयोजित 39 वीं बैठक में चयनित किया गया। वे इस पद पर 2 वर्ष तक बने रहेंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष संयुक्त राष्ट्र की 13 वीं विशेष शाखा है, जो 1977 में गठित की गई।
  • इसका कार्य विश्व के ग्रामीण इलाकों से गरीबी और भूख को खत्म करना है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत आईएफएडी का संस्थापक सदस्य होने के साथ अन्य सदस्य देशों की तुलना में इसमें महत्वपूर्ण योगदान देने वाला देश है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136966