प्रश्न – वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए
- इसके अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है
- वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 नवंबर,2025 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने प्रेस नोट में वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तिमाही अनुमानों के साथ-साथ इसके व्यय घटकों को स्थिर (2011-12) और वर्तमान मूल्यों पर जारी किया है।
- इसकी मुख्य बातें इस प्रकार है :
- वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया।
- वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में नाममात्र जीडीपी में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- द्वितीयक (8.1 प्रतिशत) और तृतीयक क्षेत्र (9.2 प्रतिशत) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी विकास दर में 8.0 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की।
- द्वितीयक क्षेत्र में विनिर्माण (9.1 प्रतिशत) और निर्माण (7.2 प्रतिशत) ने दूसरी तिमाही में स्थिर मूल्यों पर 7.0 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की।
- तृतीयक क्षेत्र में वित्त, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं (10.2 प्रतिशत) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में स्थिर मूल्यों पर पर्याप्त वृद्धि दर्ज की।
- कृषि और संबद्ध (3.5 प्रतिशत) और विद्युत, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवा क्षेत्र (4.4 प्रतिशत) में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान वास्तविक विकास दर में कमी देखी गई।
- वास्तविक जीडीपी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 8.0 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2196008®=3&lang=2