प्रश्न – 30 नवंबर, 2025 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस कतर ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) मैक्स वर्स्टापेन (b) ऑस्कर जैक पियास्त्री
(c) चार्ल्स लेक्लर्क (d) कार्लोस सैंज
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 नवंबर, 2025 को फार्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2025 की 23 वीं कार रेस कतर ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025 लुसैल,कतर में संपन्न हुई।
- इस फार्मूला वन कार रेस का ख़िताब रेड बुल रेसिंग के मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड्स) जीत लिया है।
- मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) दूसरे स्थान पर रहे।
- विलियम्स के चालक कार्लोस सैंज (स्पेन) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- इस फॉर्मूला वन कार रेस के बाद ड्राइवर (चालक) स्टैंडिंग में मैकलारेन
- मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) 408 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
- ड्राइवर (चालक) स्टैंडिंग में रेड बुल रेसिंग के मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड्स) 396 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) 392 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/en/racing/2025/qatar