प्रश्न – विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीपवाटर बहुउद्देशीय बंदरगाह से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) 2 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की जयंती के शुभ अवसर पर केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीपवाटर बहुउद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित किया।
(ii) यह बंदरगाह देश का दूसरा समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की जयंती के शुभ अवसर पर केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय डीपवाटर बहुउद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित किया।
- इस बंदरगाह की निर्माण लागत 8,800 करोड़ रुपये है।
- यह बंदरगाह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है।
- इसका प्राकृतिक गहराई वाला ड्राफ्ट लगभग 20 मीटर है, जो विश्व के केवल चुनिंदा बंदरगाहों में पाया जाता है।
- यह बंदरगाह विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों के निकट स्थित है, जिससे भारत की समुद्री कनेक्टिविटी और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।
- विझिंजम पोर्ट ट्रांसशिपमेंट के लिए भारत की निर्भरता विदेशी बंदरगाहों पर घटाएगा, जैसे कोलंबो और सिंगापुर।
- यह बंदरगाह माल ढुलाई के समय और लागत, दोनों को कम करेगा, जिससे भारत की आर्थिक दक्षता में वृद्धि होगी।
- भारत की समुद्री सीमाओं के निकट यह बंदरगाह सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका को सशक्त करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…