प्रश्न – 2 मई, 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा आंध्र प्रदेश में किए गए उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने नागयालंका (आंध्र प्रदेश) में 1,460 करोड़ रुपये की लागत से मिसाइल परीक्षण रेंज की आधारशिला रखी।
(b) अमरावती में प्रधानमंत्री ने विधानसभा, उच्च न्यायालय एवं सचिवालय सहित प्रशासनिक भवनों की आधारशिला रखी जिनकी कुल लागत 17,400 करोड़ रुपये है।
(c) प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा में पीएम एकता मॉल की आधारशिला रखी जो “एक जिला एक उत्पाद” को प्रोत्साहित करेगा।
(d) प्रधानमंत्री ने बुग्गनपल्ले सीमेंट नगर और पन्यम स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया।
- प्रधानमंत्री ने देशभर में विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे और संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत आंध्र प्रदेश में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- ये परियोजनाएं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर सृजित करने और तिरुपति, श्रीकालहस्ती, मलकोंडा एवं उदयगिरी किला जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों को निर्बाध संपर्क प्रदान करने में सहायक होंगी।
- उन्होंने रेलवे क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जिनमें बुग्गनपल्ले सीमेंट नगर और पन्यम स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण शामिल है।
- इससे रायलसीमा और अमरावती क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
- प्रधानमंत्री ने 6 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और एक रेलवे परियोजना की आधारशिला भी रखी।
- प्रधानमंत्री ने अमरावती में विधानसभा, उच्च न्यायालय, सचिवालय सहित प्रशासनिक भवनों और 5,200 से अधिक परिवारों के लिए आवासीय भवनों की आधारशिला रखी।
- यह परियोजना 11,240 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।
- इसके साथ ही 17,400 करोड़ रुपये की लागत से 320 किमी लंबा विश्वस्तरीय परिवहन नेटवर्क, भूमिगत उपयोगिताओं और उन्नत बाढ़ प्रबंधन प्रणाली भी विकसित की जाएगी।
- भूमि समेकन योजना (लैंड पूलिंग स्कीम प्रक्षेपण केंद्र) के अंतर्गत 20,400 करोड़ रुपये की लागत से 1,281 किमी सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिनमें साइकिल ट्रैक, सेंट्रल मीडियन और एकीकृत उपयोगिताएं होंगी।
- उन्होंने नागयालंका (आंध्र प्रदेश) में 1,460 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिसाइल परीक्षण रेंज की आधारशिला भी रखी।
- इसमें प्रक्षेपण केंद्र, तकनीकी उपकरण, स्वदेशी रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल प्रणाली शामिल होंगी जो देश की रक्षा क्षमताओं को सशक्त करेंगी।
- प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा में पीएम एकता मॉल की आधारशिला रखी।
- यह मॉल “एक जिला एक उत्पाद” को प्रोत्साहित करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…