प्रश्न – मार्च, 2025 में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस, 2024-25 कहां आयोजित किया गया?
(a) मुंबई (b) लखनऊ
(c) नई दिल्ली (d) भोपाल
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3-4 मार्च, 2025 को विजिटर्स कॉन्फ्रेंस, 2024-25 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में इसका उद्घाटन किया।
- उल्लेखनीय है की राष्ट्रपति 184 केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों की विजिटर हैं।
- इस अवसर पर राष्ट्रपति ने नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास श्रेणियों में आठवें विजिटर्स पुरस्कार प्रदान किए।
- नवाचार के लिए यह पुरस्कार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सरीपेल्ला श्रीकृष्ण को दिया गया।
- उन्होंने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देने के लिए क्वांटम प्रौद्योगिकी में नवीन स्वदेशी नवाचार विकसित किया।
- भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अश्विनी कुमार नांगिया को प्रदान किया गया।
- उन्होंने किफायती लागत पर बेहतर प्रभावकारिता वाली उच्च जैव उपलब्धता वाली दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स की खोज और विकास में महत्वपूर्ण अनुसंधान किया।
- जैविक विज्ञान में अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रीना चक्रवर्ती और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राज कुमार को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
- प्रोफेसर चक्रवर्ती को यह पुरस्कार स्थायी मीठे पानी की जलीय कृषि में उनके शोध योगदान के लिए दिया गया है, जबकि प्रोफेसर राज कुमार को विभिन्न कैंसर हॉलमार्क की खोज और सिंथेटिक एंटीकैंसर लीड अणुओं के विकास में उनके शोध योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
- प्रौद्योगिकी विकास के लिए यह पुरस्कार डॉ. वेंकटेश्वरलु चिंताला, गति शक्ति विश्वविद्यालय को लैंडफिल नगरपालिका मिश्रित प्लास्टिक कचरे से वाणिज्यिक पैमाने पर पेट्रोल और डीजल उत्पादन में उनके अनुसंधान योगदान के लिए प्रदान किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…