प्रोजेक्ट हिफाज़त

प्रश्न – 6 मार्च, 2025 को ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया?
(a) उत्तर प्रदेश (b) राजस्थान
(c) पंजाब (d) मध्य प्रदेश
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 मार्च, 2025 को पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ का शुभारंभ किया।
  • जिसका उद्देश्य एकीकृत 24×7 हेल्पलाइन और अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करना है।
  • ‘मिशन शक्ति’ और ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत, महिला और बाल हेल्पलाइन (181) और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) चौबीसों घंटे काम करेंगी, जिससे आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी।
  • इस पहल के तहत महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य अपराधों के मामलों में त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर वन-स्टॉप सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • शिकायतों के समाधान में जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित करते हुए सरकार ‘सखी वेब पोर्टल’ के माध्यम से बचाव कार्यों की निगरानी करेगी।
  • इस पहल को और मजबूत करने के लिए , सरकार मामलों को ट्रैक करने और प्रतिक्रिया तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जिला-स्तरीय महिला डेटाबेस बनाएगी। – महिलाओं को उनके अधिकारों और प्रोजेक्ट हिफाजत के तहत उपलब्ध संसाधनों के बारे में शिक्षित करने के लिए पंजाब भर में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/chandigarh/punjab-launches-project-hifazat-to-help-women-facing-violence/articleshow/118768873.cms