विजय हजारे ट्रॉफी, 2018

प्रश्न-कर्नाटक ने किसे पराजित कर विजय हजारे ट्रॉफी, 2018 जीता?
(a) तमिलनाडु
(b) दिल्ली
(c) महाराष्ट्र
(d) सौराष्ट्र
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप विजय हजारे ट्रॉफी, 2018 संपन्न। (5 फरवरी-27 फरवरी, 2018)
  • 27 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए फाइनल मैच में कर्नाटक ने सौराष्ट्र को 41 रन से पराजित कर तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती।
  • इस मैच में कर्नाटक के मयंक अग्रवाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • इस टूर्नामेंट में मयंक अग्रवाल ने सबसे अधिक 8 मैचों में 723 रन (तीन शतक और चार अर्द्धशतक) बनाए।
  • हैदराबाद के मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 23 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने एक पारी में तीन बार पांच विकेट हासिल किया।
  • इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 1160 रन बनाए।
  • इस संत्र में मयंक ने 2141 रन बनाए।
  • मयंक अग्रवाल किसी एक घेरलू सीजन में 2 हजार से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • 700 से अधिक रन विजय हजारे ट्रॉफी में बनाने वाले मयंक अग्रवाल पहले बल्लेबाज बने।
  • इससे पूर्व किसी एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम था जिन्होंने वर्ष 2003 में हुए विश्वकप में 673 रन बनाए थे।
  • विजय हजारे ट्रॉफी को रणजी वनडे ट्रॉफी के रूप में भी जाना जाता है।
  • इसकी शुरूआत वर्ष 2002-03 में हुई थी।
  • यह रणजी ट्रॉफी प्लेट के राज्य की टीमों से जुड़ी घरेलू प्रतियोगिता है।
  • इस प्रतियोगिता का नाम प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर रखा गया है।
  • तमिलनाडु ने अभी तक सर्वाधिक 5 बार यह ट्रॉफी जीती है।
  • सौराष्ट्र ने यह प्रतियोगिता एक बार जीती है।

संबंधित लिंक
http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/1118606.html?view=records
http://www.espncricinfo.com/series/_/id/8890/season/2018/vijay-hazare-trophy/
http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/1118606.html
http://www.espncricinfo.com/series/8890/scorecard/1118795/karnataka-vs-saurashtra-final/
http://indianexpress.com/article/sports/cricket/mayank-agarwal-surpasses-sachin-tendulkar-to-score-most-of-runs-in-single-list-a-tournament-5081757/