‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल

प्रश्न – ‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 25 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर पर ‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल का शुभारंभ किया।
2.यह पहल उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और आंध्र प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर पर ‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल का शुभारंभ किया।
  • यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर जमीनी स्तर पर शासन सुधार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • यह पहल ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का हिस्सा है और पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) की क्षमता एवं दक्षता को बढ़ाने पर केंद्रित है।
  • इसके तहत चुने गए प्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रभावी शासन और भागीदारी योजना बनाने के लिए आवश्यक उपकरण और ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
  • यह पहल ओडिशा, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
  • इसमें ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, एआई-आधारित चैटबॉट्स और मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके ज्ञान के अंतर को पाटने और सेवा वितरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2087840