राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पायलट परियोजना

प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा मवेशियों की समस्या को दूर करने और पशु-संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू की गई पायलट परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु आश्रय स्थल स्थापित किये जाएंगे। सबसे छोटे और सबसे बड़े पशु आश्रय स्थलों का आकार कितना होगा?
(a) 0.10 से 1.50 हेक्टेयर
(b) 0.21 से 2.29 हेक्टेयर
(c) 1.00 से 3.00 हेक्टेयर
(d) 2.00 से 5.00 हेक्टेयर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा मवेशियों की समस्या को दूर करने और पशु-संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु आश्रय स्थल स्थापित करने हेतु एक पायलट परियोजना शुरू की गई है।
  • इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना और आवारा मवेशियों और पशुओं की देखभाल और प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
  • पायलट परियोजना के तहत, पशु आश्रय स्थलों का आकार 0.21 से 2.29 हेक्टेयर तक होगा और इन्हें रणनीतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे आवारा मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • यह पहल उत्तर प्रदेश/हरियाणा सीमा से रोहणा खंड (NH-334B), भिवानी-हांसी खंड (NH-148B), कीरतपुर-नेर चौक खंड (NH-21) और जोधपुर रिंग रोड (NH-112) के विभिन्न हिस्सों पर लागू की जाएगी।
  • इस परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए, एनएचएआई ने मौजूदा अनुबंधकर्ता मेसर्स गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।
  • इस समझौते के तहत, गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड एनएचएआई द्वारा प्रदान की गई भूमि पर पशु आश्रय स्थल का निर्माण करेगा और अनुबंध अवधि के दौरान इन आश्रयों का रखरखाव करेगा।
  • इसके अलावा, कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तर दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत घायल मवेशियों के परिवहन और उपचार के लिए पशु एंबुलेंस तैनात करेगी।
  • ये सुविधाएं राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर 50 किमी के क्षेत्र को कवर करेंगी।
  • कंपनी कैटल ट्रेसपास एक्ट, 1871 के प्रावधानों को लागू करने और आवारा मवेशियों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने में भी सहयोग करेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2087597