प्रश्न-विंबलडन चैंपियनशिप-2015 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता है?
(a) नोवाक जोकोविक
(b) रोजर फेडरर
(c) स्टेनिस्लास वावरिंका
(d) मारिन सिलिक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- विंबलडन चैंपियनशिप-2015-29 जून से 12 जुलाई, 2015 के मध्य लंदन, ब्रिटेन में सम्पन्न हुआ।
- यह ग्रैंड स्लैम श्रेणी का तीसरा टूर्नामेंट खिताब है।
- प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग का खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को 7-6 (7-1), 6-7 (10-12), 6-4, 6-3 से पराजित कर, खिताब जीता।
- उल्लेखनीय है कि जोकोविक ने पुरुष एकल वर्ग में यह सत्र 2015 का दूसरा, विंबलडन का तीसरा और कुल नौवां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
- प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग का खिताब अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने स्पेन के गारबिने मुगुरुजा को 6-4, 6-4 से पराजित कर, खिताब जीता।
- विलियम्स ने विंबलडन ओपन का यह 6 वां खिताब जीता है।
- उल्लेखनीय है कि सेरेना विलियम्स ने महिला एकल वर्ग में सत्र 2015 का यह तीसरा, व लगातार चौथा तथा कुल 21वां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
- पुरुष युगल वर्ग का खिताब नीदरलैंड के जीन-जुलिएन रोजर और रोमानिया के होरिआ टेकाउ की जोड़ी ने ब्रिटेन के जेमी मुर्रे और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी को 7-6 (7-5), 6-4, 6-4 से हराकर, खिताब जीता।
- वहीं महिला युगल वर्ग में भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने रूस के एकातेरिना माकारोवा व एलेना वेसनीना की जोड़ी को 5-7, 7-6 (7-4), 7-5) से हराकर, खिताब जीता।
- उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा प्रथम भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम के महिला युगल वर्ग का खिताब जीता है।
- जबकि मार्टिना हिंगिस ने महिला युगल वर्ग में विंबलडन ओपन का यह तीसरा व कुल 10वां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
- प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग का खिताब भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर पेया और हंग्री के तिमिया बाबोस की जोड़ी को 6-1, 6-1 से पराजित कर, खिताब जीता।
- ब्वायज युगल वर्ग का खिताब भारत के सुमित नागल और वियतनाम के लाई हांग नाम की जोड़ी ने अमेरिका के रेली ओपेल्का और जापान के अकिरा संतिलान की जोड़ी को 7-6 (7-4), 6-4 से पराजित कर, खिताब जीता।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.wimbledon.com/index.html
https://en.wikipedia.org/wiki/2015_Wimbledon_Championships