डिजिटल भारत सप्ताह

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कब ‘डिजिटल भारत सप्ताह’ का शुभारंभ किया?

   (a) 1 जुलाई, 2015
(b) 30 जुलाई, 2015
(c) 2 जुलाई, 2015
(d) 3 जुलाई, 2015
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 जुलाई, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘डिजिटल भारत सप्ताह’ (Digital India Week) के शुभारंभ के साथ ‘डिजिटल भारत कार्यक्रम’ की विधिवत शुरुआत की।
  • उल्लेखनीय है कि ‘डिजिटल भारत कार्यक्रम’ (Digital India Programme) भारत को डिजिटली उल्लेखनीय है कि सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने की दृष्टि से भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  • यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों के सहयोग से तैयार और समन्वित किया गया है।
  • इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों की भागीदारी रही।
  • डिजिटल भारत सप्ताह की पकिल्पना-
  • डिजिटल भारत के संदेश को असरदार ढंग से पहुंचाना।
  • मीडिया और सार्वजनिक इंटरफेस के नए संपर्क स्थलों पर विशेष ध्यान देने के साथ विभिन्न मंचों पर असरदार ब्रांडिंग कर ‘डिजिटल भारत’ का प्रचार करना।
  • डिजिटल भारत के तहत मौजूदा और नई सेवाओं को मिलाकर, डिजिटल बुनियादी ढांचों के उपयोग द्वारा नागरिकों को सेवा का नमूना दिखाकर उसके महत्व को समझाते हुए संदेश की विश्वसनीयता को स्थापित करना।
  • आईसीटी मंच के माध्यम से और ई-सेवाओं के लिए मांग को बढ़ाकर महत्वपूर्ण हितधारकों की पहचान कर और उन्हें शामिल कर लोगों के साथ निरंतर संपर्क करना।
  •  जहां तक संभव हो बोलचाल की भाषाओं में बातचीत करना।
  • ‘डिजिटल भारत सप्ताह’ के उद्देश्यः-
  •  कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)/पोस्ट ऑफिसों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों आदि जैसे अनेक डिजिटल उपस्थिती स्थलों पर कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से नागरिकों को सूचित करना, शिक्षित करना और शामिल करना।
  • डिजिटल मीडिया अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को जोड़ना। सभी को कार्यक्रम की परिकल्पना, सेवाओं और लाभ के बारे में जानकारी देना।
  • मौजूदा ई-सेवाओं की पहुंच को लोकप्रिय बनाना और प्रसार करना, नई सेवाओं की योजना बनाना और आरंभ करना।
  •  व्यावहारिक डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, साइबर स्वच्छता पर नागरिकों को शिक्षित करना, डिजिटल भारत सप्ताह के दौरान और उसके पश्चात डिजिटल बुनियादी ढांचों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना।
  • ‘डिजिटल भारत कार्यक्रम’ के लिए नागरिकों को प्रोत्साहन देना, प्रेरणा देना और उसके साथ जोड़ना।
  • डिजिटल भारत का विजन
  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स सेवाओं, उत्पादों, विनिर्माण और रोजगार के अवसरों आदि के क्षेत्रों का समग्र विकास करने का भी है। यह मुख्यतः तीन क्षेत्रों पर केंद्रित है-
  1. डिजिटल बुनियादी ढांचा प्रत्येक नागरिक की उपयोगिता के रूप में।
  2. मांग पर शासन एवं सेवाएं।
  3. नागरिकों का डिजिटल सशक्तीकरण।
  • उपरोक्त विजन के साथ डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रॉडबैंड हाईवे, मोबाइल जुड़ाव के वैश्विक पहुंच, सार्वजनिक इंटरनेट पहुंच कार्यक्रम, ई-शासनः प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार में सुधार, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माणः लक्ष्य शून्य आयात, रोजगार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और शीघ्र हार्वेस्ट कार्यक्रम उपलब्ध कराने का है।
  •  उल्लेखनीय है कि ‘डिजिटल भारत सप्ताह’ के दौरान अनेक परियोजनायें/उत्पाद लांच किए गए या लांच किए जाने हेतु तैयार हैं, जो निम्नवत है-
  1. डिजिटल लॉकरः-डिजिटल लॉकर प्रणाली का उद्देश्य वस्तुगत दस्तावेजों के उपयोग को न्यूनतम करना और विभिन्न एजेंसियों में ई-दस्तावेज की हिस्सेदारी में समर्थ बनाना है।
  2. ई-हॉस्पिटल एप्लीकेशन के अधीन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू किया गया है।
  3. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की शुरुआत। जिससे छात्रों के आवेदन पत्र जमा करने सत्यापन, स्वीकृति और सभी लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही छात्रवृत्तियों के विवरण तक प्रक्रिया का एक- मुश्त समाधान हो सकेगा।
  4. ‘स्वच्छ भारत मिशन मोबाइल एप’ की शुरूवात। जिसका उपयोग स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जनता और सरकारी संगठनों द्वारा किया जा सकेगा।
  5. भारत सरकार ने ‘भारत नेट’ नामक एक पहल शुरू की, जो वर्ष 2016 तक देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए उच्चगति का डिजिटल हाईवे है।
  6. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 30 साल पुराने एक्सचेंजों को हटाने के लिए नेक्स्ट जेन नेटवर्क (NGN) शुरू किया है, जो वॉयस, डाटा, मल्टीमीडिया/वीडियो और जन्म सभी प्रकार की पैकेट स्विच संचार सेवाओं को नियंत्रित करने के लिए आईपी आधारित प्रौद्योगिकी है।
  •  इसके अलावा विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों और अन्य राज्यों के छोटे शहरों में बीपीओ केंद्र खोलने के लिए ‘बीपीओ नीति’ को मंजूरी दी गई है।
  •  इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2019 तक ‘डिजिटल भारत’ के अनुमानित प्रभाव से सभी पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से लेकर स्कूलों और विश्व विद्यालयों में वाई-फाई और सार्वजनिक रूप से वाई-फाई हॉट-स्पॉट उपलब्ध कराना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B9-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B6/?comment=disable
http://www.digitalindia.gov.in/hi/content/about-programme
http://webcast.gov.in/digitalindia/