वासेनार अरेंजमेंट में भारत की सदस्यता

India joins the Wassenaar Arrangement

प्रश्न-हाल ही में भारत को वासेनार अरेंजमेंट में सदस्यता मिली। वासेनार अरेंजमेंट का उद्देश्य है-
(a) गैर-परंपरागत ऊर्जा को बढ़ावा देना।
(b) परमाणु हथियारों के उत्पादन पर नियंत्रण
(c) परंपरागत हथियारों और दोहरे उपयोग वाले वस्तु और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नियंत्रण करना।
(d) रासायनिक हथियारों का नियंत्रण करना।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 दिसंबर, 2017 को भारत बहुपक्षीय हथियार निर्यात नियंत्रण समूह ‘वासेनार अरेंजमेंट’ (WA) का सदस्य बना।
  • जल्द ही समूह द्वारा भारत की सदस्यता हेतु प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि वियना (ऑस्ट्रिया) में हुई एक दो दिवसीय बैठक में भारत अरेंजमेंट के 42वें सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने पर सहमति बनी।
  • इसका उद्देश्य परंपरागत हथियारों और दोहरे उपयोग वाले वस्तु और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नियंत्रण करना है।
  • इससे परमाणु अप्रसार को लेकर भारत की प्रतिबद्धता और बढ़ गई।
  • इस निर्णय से भारत की परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह और ऑस्ट्रेलिया समूह में दावेदारी और मजबूत हो गई।
  • गौरतलब है कि भारत पहले से ही मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (M.T.C.R.) का सदस्य है।

संबंधित लिंक
http://www.wassenaar.org/wp-content/uploads/2017/12/WA-Plenary-2017-Chairs-Statement.pdf
http://www.wassenaar.org/about-us/
http://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/29164/India_Joins_the_Wassenaar_Arrangement
http://www.ptinews.com/news/9305997_India-joins-the-Wassenaar-Arrangement.html