वालेंसिया मैराथन, 2020

प्रश्न-6 दिसंबर, 2020 को संपन्न वालेंसिया हॉफ मैराथन में किस पुरुष धावक ने पुरुषों के हॉफ मैराथन में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(a) किबिवोत कांडी
(b) जैकब किपलिमो
(c) रहोनेक्स किपरूटो
(d) अलेक्जेंडर मुटिसो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 दिसंबर, 2020 को वालेंसिया मैराथन, 2020 वालेंसिया स्पेन में संपन्न हुई।
  • केन्या के किबिवोत कांडी ने पुरुषों के हॉफ मैराथन में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • कोडी ने 21 किमी. की दौड़ को 57 मिनट और 32 सेकेंड में पूरा कर यह रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने वर्ष 2019 में ज्योफ्रे कामवोरोर (58 मिनट, 1 सेकेंड) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा है।
  • यूगांडा के जैकब किपलिमों ने यह दौड़ 57 मिनट और 37 सेकेंड में पूरी की और दूसरे स्थान पर रहे।
  • तीसरे स्थान पर केन्या के रहोनेक्स किपरूटो (57 मिनट और 49 सेकेंड) और चौथे स्थान पर केन्या के अलेक्जेंडर मुटिसो (57 मिनट और 59 सेकेंड) रहे।
  • इस सभी धावकों ने ज्योफ्रे कामवोरोर से कम समय में यह दौड़ पूरी की।
  • महिला वर्ग में इथियोपिया गेजेबे दिबाबा ने हॉफ मैराथन दौड़ 1 घंटा 5 मिनट, 18 सेकेंड में पूरी कर यह दौड़ जीती।
  • शीला चेपकिरुई (केन्या) यह दौड़ 1 घंटा, 5 मिनट, 39 सेकेंड में पूरी कर दूसरी स्थान पर रहीं।
  • पुरुषों की फुल मैराथन दौड़ केन्या के इवांस चीबेट (2:03:00) ने जीत ली।
  • केन्या के ही लारेंस चेरोनो (2:03:04) दूसरे स्थान पर रहे।
  • महिलाओं की फुल मैराथन दौड़ पेरेस जेपिरचिर (2:17:16) ने जीती।
  • केन्या की ही धाविका जॉयसिलीन जेपिरचिर (2:18:40) दूसरे स्थान पर रहीं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/kenyas-kandie-smashes-half-marathon-world-record-in-valencia-7094155/