मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2020

प्रश्न-मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2020 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) किसी भी व्यक्ति द्वारा अधिनियम का धारा 3 उल्लंघन करने पर 1 से 5 वर्ष का कारावास और कम से कम 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगेगा।
(b) नाबालिग महिला, एससी, एसटी के मामले में 2 से 5 वर्ष का कारावास और कम से कम 50 हजार रुपये का अर्थदंड होगा।
(c) इसी प्रकार धर्म छुपाकर ऐसा प्रयास करने पर 3 वर्ष से 10 वर्ष का कारावास और कम से कम 50 हजार रुपये का अर्थदंड होगा।
(d) सामूहिक धर्म परिवर्तन (2 या अधिक व्यक्ति का) का प्रयास करने पर 5 वर्ष से 10 वर्ष के करावास एवं कम से कम 1 लाख रुपये के अर्थदंड का प्रावधान है।

उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 दिसंबर, 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश स्वातंत्र्य अधिनियम, 2020 के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
  • इस बैठक में इस अधिनियम के प्रारूप पर चर्चा हुई।
  • प्रस्तावित अधिनियम अंतर्गत किसी व्यक्ति द्वारा धर्म परिवर्तन कराने संबंधी प्रयास किए जाने पर प्रभावित व्यक्ति स्वयं, उसके माता-पिता अथवा रक्त संबंधी इसके विरुद्ध शिकायत कर सकेंगे।
  • यह अपराध संज्ञेय, गैर-जमानती और सत्र न्यायालय के विचारणीय होगा।
  • उपपुलिस निरीक्षक से कम श्रेणी का पुलिस अधिकारी इसका अन्वेषण नहीं कर सकेगा।
  • धर्मांतरण नहीं किया गया है, यह साबित करने का भार अभियुक्त पर होगा।
  • जो विवाह धर्म परिवर्तन की नियत से किया गया होगा, वह अकृत एवं शून्य होगा।
  • इस प्रयोजन के लिए कुटुम्ब न्यायालय अथवा कुटुम्ब न्यायालय की अधिकारिता में आवेदन करना होगा।
  • किसी भी व्यक्ति द्वारा अधिनियम का धारा 3 का उल्लंघन करने पर 1 वर्ष से 5 वर्ष का कारावास और कम से कम 25 हजार रुपये का जुर्माना होगा।
  • नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के मामलों में 2 से 10 वर्ष के कारावास तथा कम से कम 50 हजार रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है।
  • इसी प्रकार धर्म छुपाकर ऐसा प्रयास करने पर 3 वर्ष से 10 वर्ष का कारावास और कम से कम 50 हजार रुपये का अर्थदंड होगा।
  • सामूहिक धर्म परिवर्तन (2 या अधिक व्यक्ति का) का प्रयास करने पर 5 से 10 वर्ष के कारावास एवं कम से कम 1 लाख रुपये के अर्थदंड का प्रावधान है।
  • प्रस्तावित इस अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति दूसरे को दिग्भ्रमित कर, प्रलोभन, धमकी, बल, दुष्प्रभाव, विवाह के नाम पर अथवा अन्य कपटपूर्ण तरीके से प्रत्यक्ष अथवा अन्यथा उसका धर्म परिवर्तन अथवा धर्म परिवर्तन का प्रयास नहीं करेगा।
  • कोई भी व्यक्ति धर्म परिवर्तन किए जाने का दुष्प्रेरण अथवा षडयंत्र नहीं करेगा।
  • प्रस्तावित अधिनियम के अनुसार, स्वतंत्र इच्छा से धर्म परिवर्तन की दशा में धर्म परिवर्तन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति तथा धार्मिक पुजारी या व्यक्ति जो धर्म परिवर्तन आयोजित करने का आशय रखता हो को, उस जिले के जिला मजिस्ट्रेट को जहां धर्म परिवर्तन संपादित किया जाना हो, 1 माह पूर्व घोषणा पत्र/सूचना पत्र देना बंधनकारी होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20201205N20&LocID=1